शिलांग केंद्र
परिचय
केंद्रीय हिंदी संस्थान, शिलांग की स्थापना 1976 में हुई थी। 1978 में यह केंद्र गुवाहाटी स्थानांतरित कर दिया गया। पुन: इसकी स्थापना वर्ष 1987 में की गई। हिंदी के प्रचार-प्रसार के अंतर्गत शिलांग केंद्र हिंदी शिक्षकों के लिए नवीकरण (तीन सप्ताह का) पाठ्यक्रम और असम रायफ़ल्स के विद्यालयों के हिंदी शिक्षकों, केंद्र सरकार के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को हिंदी का कार्य साधक ज्ञान कराने के लिए 2-3 सप्ताह का हिंदी शिक्षणपरक कार्यक्रम संचालित करता है। इस केंद्र के कार्य क्षेत्र मेघालय, त्रिपुरा एवं मिज़ोरम राज्य है।
स्थापना
इस केंद्र की स्थापना जुलाई, 1976 में की गयी थी। किन्ही कारणों से यह केंद्र जून, 1979 में गुवाहाटी स्थानान्तरित कर दिया गया। उस समय इसका कार्यक्षेत्र असम, अरूणाचल, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, नागालैण्ड एवं त्रिपुरा था। मेघालय राज्य की मांग पर सितंबर 1987 में पुन: इसे शिलांग में प्रारंभ किया गया। इस समय इसे पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय, शिलांग के परिसर में प्रारंभ किया गया और इसका कार्यक्षेत्र मेघालय तथा मिजोरम निर्धरित किया गया। बाद में मणिपुर को भी केंद्र के साथ जोड़ लिया गया। नागालैण्ड—दीमापुर में संस्थान का नया केंद्र स्थापित् होने के पश्चात केंद्र का कार्यक्षेत्र मेघालय, मिजोरम तथा त्रिपुरा कर दिया गया।
उद्देश्य
राज्य में सेवारत हिंदी शिक्षकों के लिए लघुअवधीय नवीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन नवीकरण कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों को भाषाशिक्षण की नवीन प्रविधियों से परिचित कराया जाता है तथा उन्हें मानक हिंदी के प्रयोग के प्रति सतत जागरूक रखने का प्रयास किया जाता है।
अब तक पूर्णकालिक क्षेत्रीय निदेशक
1. | डॉ. न. वी. राजगोपालन | प्रोफेसर | 15.07.1976 से 05.05.1979 |
2. | डॉ. जयकृष्ण विद्याशंकर | रीडर | 01.05.1979 से 16.06.1979 |
3. | डॉ. सी. ई. जीनी | रीडर | 07.09.1987 से 23.11.1991 |
4. | डॉ. म. मा. बासुतकर | रीडर | 27.11.1991 से 13.08.1992 |
5. | डॉ. ठाकुर दास | रीडर | 13.08.1992 से 24.12.1993 |
6. | डॉ. चतुर्भुज सहाय | प्रोफेसर | 07.04.1984 से 30.04.1988 |
7. | डॉ. ललित मोहन बहुगुणा | रीडर | 12.09.1994 से 01.05.1997 |
8. | डॉ. मीरा सरीन | प्रवक्ता | 01.05.1997 से 08.06.1998 |
9. | डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा | रीडर | 09.06.1998 से 15.07.2001 |
10. | डॉ. हेमराज मीणा | रीडर | 15.07.2001 से 15.07.2002 |
11. | डॉ. श्रीशचंद्र जैसवाल | प्रोफेसर | 15.07.2002 से 23.09.2003 |
12. | डॉ. रवि प्रकाश गुप्त | प्रोफेसर | 23.09.2003 से 30.09.2004 |
13. | डॉ. विद्याशंकर शुक्ल | रीडर | 01.10.2004 से अबतक |
शैक्षिक एवं प्रशासनिक वर्ग शिलांग केंद्र
शैक्षिक वर्ग
श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय (क्षेत्रीय निदेशक) र
प्रशासनिक वर्ग
श्रीमती जॉर्जिना लिंग्दोह (जू. आशुलिपिक)
श्री पेटरूस खरकंगर (लघु श्रेणी लिपिक)
श्री सनबहादुर थापा (डुप्लीकेटिंग ऑपरेटर)
श्री महेश्वर राय (छात्रावास परिचारक)
श्री एरिक रिंजाह (चौकीदार/दफ्तरी)
श्री एम. खारसानों (चौकीदार)
श्री जी. संगमा चौकीदार
श्रीमती तियाली (सफाई कर्मचारी)
श्रीमती निरिजा मराक (माली (अनुबंध))
संपर्क स्थल
लोवर लाच्छुमियर, शिलांग, 793014 (मेघालय)
दूरभाष: 0364-227097
फैक्स: 0364-2227097