हिंदी सेवी सम्मान 2010-11
हिंदी सेवी सम्मान (वर्ष 2010 और 2011) के अंतर्गत कुल 28 विद्वानों को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्वानों का विवरण इस प्रकार है-
गंगाशरण सिंह पुरस्कार
हिंदी प्रचार-प्रसार एवं हिंदी प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए
वर्ष 2010
वर्ष 2011
गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार
हिंदी पत्रकारिता तथा रचनात्मक साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए
वर्ष 2010
वर्ष 2011
आत्माराम पुरस्कार
वैज्ञानिक एवं तकनीकी साहित्य एवं उपकरण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए
वर्ष 2010
वर्ष 2011
सुब्रह्मण्य भारती पुरस्कार
हिंदी के विकास से संबंधित सर्जनात्मक/आलोचनात्मक क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए
वर्ष 2010
वर्ष 2011
महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार
हिंदी में खोज और अनुसंधान करने तथा यात्रा विवरण आदि के लिए
वर्ष 2010
वर्ष 2011
डॉ. जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार
विदेशी हिंदी विद्वान को विदेशों में हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय कार्य के लिए
वर्ष 2010
- प्रो. शमतोफ़ आज़ाद (उज़बेकिस्तान)
वर्ष 2011
- प्रो. उ जो किम (दक्षिण कोरिया)
पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार
भारतीय मूल के विद्वान को विदेशों में हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय कार्य के लिए
वर्ष 2010
- प्रो. मदनलाल मधु (रूस)
वर्ष 2011
- श्री तेजेंदर शर्मा (यू.के.)
इस अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्री एवं केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल की अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ज़ुबिन इरानी, मंडल के उपाध्यक्ष प्रो. यार्लगड्डा लक्ष्मीप्रसाद, हिंदी जगत के वरिष्ठ विद्वानों और मीडियाकर्मियों के साथ-साथ मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं विदेश मंत्रालय के अधिकारियों, विभिन्न दूतावासों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक प्रो. मोहन, आठों क्षेत्रीय केंद्रों के क्षेत्रीय निदेशकों, विभागाध्यक्षों, कुलसचिव डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी और शैक्षिक एवं प्रशासनिक सदस्यों ने शिरकत की।
पुरस्कार श्रेणियाँ
पुरस्कार | क्षेत्र | संख्या |
गंगाशरण सिंह पुरस्कार | हिंदी प्रचार-प्रसार एवं हिंदी प्रशिक्षण | 4 |
गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार | हिंदी पत्रकारिता तथा रचनात्मक साहित्य | 2 |
आत्माराम पुरस्कार | वैज्ञानिक एवं तकनीकी साहित्य तथा उपकरण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए | 2 |
सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार | हिंदी के विकास से संबधित सर्जनात्मक / आलोचनात्मक क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए | 2 |
महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार | हिंदी में खोज और अनुसंधान करने तथा यात्रा आदि के लिए | 2 |
डॉ. जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार | विदेशों में हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय कार्य के लिए | 1 |
पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार | भारतीय मूल के विद्वानों को विदेशों में हिंदी प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय कार्य के लिए | 1 |
डॉ. जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार
'डॉ. जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार' केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा जॉर्ज ग्रियर्सन की स्मृति में प्रदान किया जाता है, जिन्होंने भारत की भाषाओं और बोलियों का विस्तार से वर्णन प्रस्तुत किया था। इस पुरस्कार को प्रदान करने का शुभारम्भ 1994 से किया गया था। यह पुरस्कार प्राय: किसी जाने-माने विदेशी व्यक्ति को उसकी उल्लेखनीय हिंदी सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। प्रतिवर्ष एक व्यक्ति को इस पुरस्कार के लिए चुना जाता है।
क्रम
वर्ष
सम्मानित विद्वान
1.
1994
डॉ. लोठार लुत्स
2.
1995
डॉ. मारिया क्षिश्तोफ बृस्की
3.
1996
डॉ. ओदोलेन स्मेकल
4.
1997
डॉ. रुपर्ट स्नेल
5.
1998
श्री अभिमन्यु अनत
6.
1999
प्रो. पी. ए. बाशननी्कोव
7.
2000
प्रो. जिन दिंग हान (चीन)
8.
2001
श्री नरेश भारतीय
9.
2001
डॉ. तोमियो मिजोकामी
10.
2002
मारिया नेज्यैशी
11.
2003
श्री तोशियो तनाका
12.
2004
डॉ. रोनाल्ड स्टुअर्ट मैक्ग्रेगर
13.
2005
डॉ. इन्द्रा दसनायक
14.
2006
प्रो. मारिओला ओफ्रेदी
15.
2007
प्रो. दानूता स्ताशिक (पौलैंड)
16.
2008
डॉ. हरमन वान ओल्फ़न (सं.रा. अमरीका)
17.
2009
प्रो. ली जंग हो (दक्षिण कोरिया)
18.
2010
डॉ. शमतोफ़ आज़ाद (उज़बेकिस्तान)
19.
2011
डॉ. उ जो किम (दक्षिण कोरिया)
पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार
'पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार' हिंदी सेवी सम्मान योजना का एक महत्वपूर्ण पुरस्कार है। यह पुरस्कार उन विद्वानों को प्रदान किया जाता है, जो भारतीय मूल के हैं और विदेश में रहकर हिंदी का प्रचार-प्रसार करते हैं। साथ ही इसमें अपना विशिष्ट योगदान देते हैं। इस पुरस्कार का आरम्भ सन् 1989 में किया गया था। केंद्रीय हिंदी संस्थान के संस्थापक और प्रख्यात हिंदी सेवी विद्वान डॉ. मोटूरि सत्यनारायण के नाम पर यह पुरस्कार शुरू हुआ था। इस पुरस्कार को भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले विद्वान को एक लाख रुपये की राशि नकद प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त एक स्मृतिचिह्न, प्रशस्ति पत्र और साथ में सम्मान स्वरूप एक शॉल भी पुरस्कार प्राप्तकर्ता को प्रदान किया जाता है। प्रत्येक वर्ष एक व्यक्ति को यह पुरस्कार दिया जाता है। कनाडा के हरिशंकर आदेश को 2002 में पहला 'पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार' दिया गया था।
क्रम | वर्ष | सम्मानित विद्वान |
1. | 2002 | श्री हरिशंकर 'आदेश' |
2. | 2003 | श्री पी. जयरामन |
3. | 2004 | प्रो. यमुना काचरू |
4. | 2005 | श्री कृष्ण किशोर |
5. | 2006 | श्रीमती प्रेमलता वर्मा |
6. | 2007 | श्रीमती उषा प्रियम्वदा (अमेरिका) |
7. | 2008 | श्रीमती पूर्णिमा वर्मन (सं.अ. अमीरात) |
8. | 2009 | डॉ. सुरेन्द्र गंभीर (सं.रा. अमरीका) |
9. | 2010 | प्रो. मदनलाल मधु (रूस) |
10. | 2011 | श्री तेजेंदर शर्मा (इंग्लैंड) |
महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार
महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार' केंद्रीय हिंदी संस्थान, मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा यात्रा वृत्तांत और विश्वदर्शन आदि के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने वाले और ख्याति प्राप्त 'राहुल सांकृत्यायन' की स्मृति में प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत सन 1993 से की गई थी। यह पुरस्कार हिंदी में खोज और अनुसंधान करने तथा यात्रा-विवरण विधा आदि के लिए दिया जाता है। प्रतिवर्ष दो लोगों को इस पुरस्कार के लिए चुना जाता है। वर्तमान समय तक केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा प्रदत्त महापण्डित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कृत विद्वान सूची निम्नवत है-
वर्ष 1993 | |
डॉ. (श्रीमती) कमला सांकृत्यायन | डॉ. श्यामसिंह राशि |
वर्ष 1994 | |
श्री शंकर दयाल सिंह | डॉ. विश्वनाथ अय्यर |
वर्ष 1995 | |
श्री विष्णु प्रभाकर | डॉ राजेन्द्र अवस्थी |
वर्ष 1996 | |
डॉ. सुश्री प्रभा खेतान | डॉ. चन्द्रकांत महादेव बांदिवडेकर |
वर्ष 1997 | |
डॉ. रामेश्वर दयाल दुबे | श्री कटील गणपति शर्मा |
वर्ष 1998 | |
डॉ. राजमल बोरा | स्व. डॉ. नागेन्द्रनाथ उपाध्याय |
वर्ष 1999 | |
स्व. डॉ. शशिप्रभा शास्त्री | डॉ. सीतेश आलोक |
वर्ष 2000 | |
स्व. श्री शैलेश मटियानी | डॉ. वी. गोविन्द शेनाय |
वर्ष 2001 | |
डॉ कमल किशोर गोयनका | डॉ. विवेकी राय |
वर्ष 2002 | |
डॉ रामदरश मिश्र | डॉ. एस. तकंमणि अम्मा |
वर्ष 2003 | |
श्री कृष्णनाथ मिश्र | श्री दिनेश्वर प्रसाद |
वर्ष 2004 | |
श्री अमृतलाल बेगड़ | श्री वीरेंद्र कुमार बरनवाल |
वर्ष 2005 | |
श्री भगवान सिंह | डॉ. रमेश चंद्रशाह |
वर्ष 2006 | |
डॉ. साधना सक्सैना | प्रो. शेखर पाठक |
वर्ष 2007 | |
डॉ. पूरनचंद्र जोशी | श्री हरिराम मीणा |
वर्ष 2008 | |
प्रो. गोपाल राय | डॉ. विमलेश कांति वर्मा |
वर्ष 2009 | |
प्रो. हरिमोहन | डॉ. विक्रम सिंह |
वर्ष 2010 | |
डॉ. परमानंद पांचाल | प्रो. रघुवीर चौधरी |
वर्ष 2011 | |
प्रो. असग़र वज़ाहत | श्री वेद राही |
आलेख और अधिक ...
उपश्रेणियाँ
-
गंगाशरण सिंह पुरस्कार
- लेख गणना:
- 19
-
गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार
- लेख गणना:
- 9
-
आत्माराम पुरस्कार
- लेख गणना:
- 9
-
सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार
- लेख गणना:
- 9
-
महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार
- लेख गणना:
- 9
-
डॉ. जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार
- लेख गणना:
- 5
-
पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार
- लेख गणना:
- 5